फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तारीख पर कचहरी आई महिला नहीं पहुंची घर, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली के डुगरौची गौटिया निवासी रामरोशन ने थाना सदर बाजार में पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा क्षेत्र के हररायपुर गांव निवासी अपने दामाद राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी आरती देवी का पति राजीव से भरण पोषण को लेकर मुकदमा करीब तीन साल से चल रहा है। 29 जून को बेटी आरती तारीख पर प्रधान परिवार न्यायालय में थी। न्यायालय में बेटी ने ही पत्रावली पर हस्ताक्षर किए जबकि विपक्षी ने नहीं किए। दोपहर 1:25 बजे बेटी आरती देवी ने भाई को फोन किया कि उसे विपक्षी धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह वापस आ रही है।
बेटी तब से आज तक गांव नहीं आई है। अधिवक्ता ने उन्हें जानकारी दी कि आरती देवी दोपहर एक बजे पत्रावली पर हस्ताक्षर कर चली गई थी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें