शाहजहांपुर। गंगा सतलज एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ने पर कंट्रोल के आदेश पर डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया। इस दौरान ट्रेन तीन नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
धनबाद से चलकर फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस में 56 वर्षीय क्रांति देवी यात्रा कर रहीं थीं। लखनऊ से ट्रेन निकलने के बाद क्रांति देवी की तबीयत बिगड़ गई। कंट्रोल के सूचित करने पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर डॉक्टर ने इलाज किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। संवाद