फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा स्नान कर लौट रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
रामवती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मिर्जापुर/शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र के चितरऊ गांव निवासी रामप्रकाश की 50 वर्षीय पत्नी रामवती की रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह पति के साथ ढाई घाट से गंगा स्नान कर घर लौट रहीं थीं। हादसे में पति बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रामवती रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पति रामप्रकाश के साथ बाइक से ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए ढाई घाट गईं थीं। वापसी में करीब आठ बजे ढाई गांव के पास रेत भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरीं। जबकि रामप्रकाश बाइक समेत खाई में जा गिरे। ग्रामीणों की सहायता से महिला को तत्काल एंबुलेंस से जरियनपुर सीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी के शव को देखकर रामप्रकाश गुमसुम हो गए।
परिजनों ने बताया कि रामवती की चार बेटियां मीना, नीलम, मिथिलेश, रेखा व दो बेटे शिवओम व हरि हैं। इनमें एक बेटे और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सोनी शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले ली है। चालक का चालान कर दिया गया है।

रामवती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें