फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 'पति की सताई हूं, साहब मुझे इंसाफ चाहिए', गले में तख्ती टांगकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला

Tue, 07 Apr 2026 07:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में मंगलवार को एक महिला अपने गले में तख्ती टांगकर डीएम और एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। उसने अपने पति और ससुरालवालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला गले में तख्ती टांगकर मंगलवार दोपहर डीएम व एसपी कार्यालय पहुंची और वहां मिले अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। महिला के गले में पड़ी तख्ती पर लिखा था, पति की सताई हूं, साहब मुझे इंसाफ चाहिए। 

विज्ञापन


महिला का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2019 में थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। परिजनों ने शादी में करीब दस लाख रुपये खर्च किए। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग को लेकर परेशान करने लगे। दूसरी शादी करने की धमकी दी। उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिटाई से उसके कान का पर्दा फट गया। इस मामले में आरसी मिशन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

महिला का आरोप है कि पुलिस ने विवेचना में उचित धाराएं हटाकर आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई। आरोप है कि पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। मुकदमे की फिर से विवेचना कराकर न्याय दिलाया जाए। अफसरों ने महिला का प्रार्थना पत्र जांच का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें