फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के सालभर बाद विवाहिता की गला रेतकर हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव, पति लापता

Sat, 07 Jun 2025 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक विवाहिता का शव उसके घर में पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। उसका पति लापता है। पुलिस को उसी पर हत्या का शक है। 
विज्ञापन
मृतका के मायके की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव में शुक्रवार शाम एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से उसका पति लापता है। सालभर पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने घरेलू विवाद के कारण पति पर हत्या करने की आशंका जताई है। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के कालेगाढ़ा गांव निवासी 19 वर्षीय प्रीति की शादी पिछले साल जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। प्रीति पति के साथ ससुराल वालों से अलग रहती थी। शुक्रवार की शाम सात बजे गांव की एक महिला प्रीति के घर गई। महिला ने देखा कि छत पर बने कमरे के बाहर प्रीति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।

यह भी पढ़ें- प्रेम संबंध में हत्या: महिला ने बनाई दूरी तो होमगार्ड ने बेरहमी से ली जान, खून से लाल हुई जमीन
विज्ञापन


महिला गांव में ही थोड़ी दूरी पर रह रहे प्रीति के ससुर नरेश के घर गई। नरेश बेटे के घर पहुंचे। वहां बहू का शव पड़ा हुआ था। सीओ जलालाबाद अजय राय मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को बताया कि अजय पहले सब्जी बेचता था। पर चार-पांच महीने से उसने काम छोड़ रखा था। इस वजह से अक्सर विवाद होता रहता था। वारदात के बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। पुलिस का मानना है कि उसी ने विवाद के बाद हत्या की होगी। 

वारदात से पड़ोसी रह गए सन्न 
गुनारा गांव में शुक्रवार की शाम विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की खबर से आसपास के लोग सन्न रह गए। परिजनों ने बताया कि प्रीति को अभी पांच दिन पहले ही उसका पति मायके से लेकर आया था। बेटी के शव को देख मायके वाले बिलख पड़े। साथ में आए लोगों ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। प्रीति के पिता धर्मवीर दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उसके बाबा सहदेव, मां हीरा देवी समेत मायके के अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने प्रीति के पति पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पार्षद और उसके भाई ने छात्रा को कार में खींचकर की छेड़खानी, मंगेतर की हत्या करने की दी धमकी
 

पति के पकड़े जाने पर पता चलेगा हत्या का कारण 
पुलिस की टीमें अजय की तलाश में जुट गई हैं। अजय के पकड़े जाने पर ही प्रीति का हत्या का कारण पता चलेगा। वहीं, पुलिस टीम ने प्रीति के मायके वालों को सूचना दी है। वीडियोग्राफी कराते हुए शव को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि अजय झगड़ालू प्रवृत्ति का हैं। इसी वजह से उसके पिता बड़े बेटे के पास रहते थे। 
विज्ञापन

ससुर को मायके पक्ष की महिलाओं ने पीटा 
प्रीति की मौत की सूचना पर उसकी मां व बाबा उसके घर पहुंचे। साथ में आठ-दस महिलाएं भी आईं। प्रीति के शव की हालत को देख महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पर पर मौजूद प्रीति के ससुर नरेश को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें बचाया। महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें