बंडा के मोहल्ला बाबा चरनदास कॉलोनी निवासी रामरतन के पुत्र अनिल कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम उसकी 23 वर्षीय पत्नी सोनी देवी उर्फ सुनीता ने उसके और उसके भाई मुकेश के बच्चों को झगड़ा करने पर डांट दिया था। इसको लेकर मुकेश की पत्नी नन्हीं देवी झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों में मारपीट होने लगी।
यह भी पढ़ें- UP: कासगंज के युवक से लाया नकली नोट... बाजार में चलाए, शाहजहांपुर में आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में बड़ा खुलासा
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर उसके भाई मुकेश, उसकी भाभी नन्हीं देवी, रवि निवासी गांव टाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। आरोपी नन्हीं देवी को पटनी तिराहा से गिरफ्तार कर जेल दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।