फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिर पर ईंट मारकर महिला की हत्या, आरोपी होमगार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
किरन देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा के भानपुर निगुआ व पड़रिया दलेलपुर गांव के बीच शुक्रवार रात होमगार्ड ने सिर पर ईंट मारकर महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह महिला पर साथ चलने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के भानपुर निगुआ गांव की रहने वाली 35 वर्षीय किरन देवी के पति राजेश गौतम की 12 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ समय बाद किरन देवी के घर पड़ोसी गांव पड़रिया दलेलपुर गांव के पुष्पेंद्र कुमार का आना-जाना हो गया। पुष्पेंद्र होमगार्ड है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हो रहा था, इसलिए दोनों के बीच संंबंध विच्छेद हो गए थे।
होमगार्ड महिला पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुष्पेंद्र किरन देवी के घर पहुंचा। उससे साथ चलने के लिए कहा तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि होमगार्ड उसे खींचता हुआ बाहर लेकर आया। भानपुर निगुआ व पड़रिया दलेलपुर गांव के बीच अशोक के खाली पड़े प्लाॅट के पास दोनों के बीच फिर जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस बीच गुस्साए पुष्पेंद्र ने किरन के सिर पर ईंट मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी छोटी बेटी शीतल ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस टीम ने पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

सास ने दर्ज कराई बहू की हत्या की रिपोर्ट
किरन की सास रामरती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुष्पेंद्र रात दस बजे बहू के घर आया था। उसने बहू से साथ चलने को कहा। जब बहू ने मना किया तो पुष्पेंद्र ने गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। उसका हाथ पकड़कर घर से बाहर ले गया और बहू के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। यह घटना किरन की बेटी शीतल ने देखी और उसे बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
-
रसोइया का काम करती थी किरन
परिजनों ने बताया कि किरन देवी प्राथमिक स्कूल में रसोइया का काम करती थी। किरन की दो पुत्रियां हैं। 16 वर्षीय बड़ी बेटी अंशिका बाहर रहकर देवी जागरण में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। 12 वर्षीय छोटी बेटी शीतल अपनी मां के साथ घर पर ही रहती थी।
-
बंडा थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की ईंट मार हत्या कर दी गई। जिसने हत्या की, वह महिला का परिचित है। उसके करीबी संबंध थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- राजेश द्विवेदी, एसपी

किरन देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें