मीरानपुर कटरा। पालतू कुत्ते के हमले में महिला घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
गांव बाजपुर कुमरखा निवासी रमेशचंद्र गंगवार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पत्नी आशा देवी दिन में दो बजे घर के बाहर उपले थोपने के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के भगवान दास के पालतू कुत्ते ने पत्नी पर हमला कर दिया।
पत्नी के पैर व हाथ में काटकर घायल कर दिया। तुरंत पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद