मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। परशुरामपुर गांव में रविवार को बलराम सिंह की पत्नी मनीषा पति से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद नौ माह की बेटी को घर में रोता-बिलखता छोड़कर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
मनीषा के लापता होने की सूचना मिलने पर उसके मायके बरेली के भमौरा क्षेत्र के गांव मकरंदपुरा से पिता नन्हे सिंह और मां अमृता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को यहां आकर पुलिस से मिले। उन्हाेंने पुत्री को तलाश करने की गुहार लगाने के साथ दामाद पर पुत्री से मारपीट करने का आरोप लगाया।
इस पर पुलिस ने मनीषा के पति को थाने बुलाकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला नाराज होकर घर से कहीं चली गई है और उसका जल्द पता लगा लिया जाएगा। संवाद