फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बोगी से गिरी महिला तो चेन खींचने पर निकला धुआं... आग लगने की फैली अफवाह

Tue, 29 Oct 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाउन लाइन की जनसेवा एक्सप्रेस में महिला यात्री के जनरल बोगी से गिरने के बाद यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवा दिया। तेज रफ्तार गाड़ी के रुकने पर धुआं निकलने लगा, जिससे मुसाफिराें के बीच आग लगने की अफवाह फैली। गार्ड ने महिला यात्री को ट्रेन में सवार कराया। इस बीच करीब आधे घंटे तक गाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन

रविवार की शाम को तिलहर और शाहजहांपुर के बीच बहादुरपुर हॉल्ट के पास ट्रेन की जनरल बोगी में सवार महिला किसी तरह नीचे गिर गई। उसके गिरने के बाद यात्रियों ने शोर मचाते हुए ट्रेन की चेन खींच ली। इससे तेज रफ्तार ट्रेन के चक्के पटरियों पर घिसटते हुए थम गए। घर्षण के चलते चक्कों से धुआं निकलने पर यात्रियों ने आग लगने का शोर मचाया दिया। गार्ड व सहायक तुरंत ही अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंच गए। वहां सब ठीक मिला। इसके बाद महिला यात्री की तलाश कर उसे ट्रेन में सवार कराया। चेन पुलिंग को ठीक किया। 30 मिनट के ठहराव के बाद गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
सूचना आने पर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अजय कुमार और जीआरपी मौके पर पहुंची। उन्होंने यात्रियों के बयान दर्ज किए। सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना निराधार है। महिला यात्री सुनीता देवी बोगी से गिर गईं थीं। वह पंजाब की रहने वाली हैं। यहां महिला ने गुम चोट हाेने की बात कहते हुए यात्रा जारी रखी। उसे जनरल बोगी में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें