शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर कोला निवासी हरजीत की 24 वर्षीय पत्नी नीलम की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
पेट में दर्द होने के चलते रविवार की शाम को चार बजे नीलम को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। उपचार में हालत ठीक होने पर स्टाफ ने अवकाश के चलते डॉक्टर नहीं होने की बात कहते हुए अगले दिन लाने की बात कहते हुए घर भेज दिया।
सोमवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे फिर अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हरजीत ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दवा रिएक्शन कर गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वह अपने पीछे एक बेटा और बेटी को छोड़ गई है। आठ साल पहले ही उनका विवाह हुआ था। सीएमएस डॉ.नेपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।