फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा में बाइक की टक्कर लगने से साइकिल से गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
सोमवती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र में बरतारा व चकभिटरा गांव के बीच बुधवार रात बाइक की टक्कर लगने से साइकिल से गिरीं लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के मोहददीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सोमवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सोमवती की बेटी प्रियंका की शादी शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के मौलागंज में हुई है। 30 जुलाई को सोमवती की बेटी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया। तीन दिन बाद प्रियंका की छुट्टी हो गई, लेकिन तबीयत ठीक न होने की वजह से प्रियंका का बच्चा भर्ती है।
बुधवार रात सोमवती अपने पति के साथ अस्पताल में भर्ती नाती की देखभाल कर रहे रिश्तेदारों को खाना देकर वापस अपने घर के लिए जा रहीं थीं। जैसे ही वह रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा व चकभिटारा गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं। तभी पीछे से आई बाइक जगरूप की साइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन

सोमवती साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया है। सोमवती की मौत से उनके पति व बेटी सदमे में आ गई हैं।
-
सीढि़यों से गिरकर युवक की जान गई
रोजा (शाहजांहपुर)। अल्हागंज थाना क्षेत्र के ठिंगरी गांव निवासी 45 वर्षीय चेतराम की बृहस्पतिवार सुबह रोजा में अपने जीजा के घर सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। रक्षाबंधन से दो दिन पूर्व भाई की मौत से बहन बेसुध हो गई है।
चेतराम मिठाई कारीगर थे। वह दो दिन पूर्व अपनी बहन कमला व बहनोई रामकिशोर के घर रोजा थाने के पीछे स्थित काॅलोनी में आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह सीड़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। इससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई।

परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर के जवाब देने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर चेतराम को मृत घोषित कर दिया। खबर सुन पहुंचे परिजनों ने मृतक के बहन-बहनोई को संभाला औैर सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि उसके के तीन बेटे सूरज, अर्जुन, देवेंद्र व दो बेटियां आरती व शिखा हैं। पत्नी मीना का बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें