फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार की चपेट में आकर महिला की माैत, पति व दो बेटी घायल

Tue, 26 Nov 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बहगुल नदी के पास कार की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपती व उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। उपचार के दौरान सुदामा देवी (60 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन


हल्द्वानी (उत्तराखंड) में कुसुमखेड़ा निवासी रमेश कश्यप अपनी पत्नी सुदामा देवी के साथ यहां ग्राम हुलासनगरा में अपनी बेटी सत्यवती की ससुराल आए थे। उनकी छोटी बेटी सीमा का विवाह भी खुदागंज के गांव देवरास में हुआ है। माता-पिता के आने पर वह भी यहीं आ गई थीं। रविवार की शाम छह बजे रमेश अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी जाने के लिए मुख्य सड़क पर आए थे। बुजुर्ग माता-पिता को बस में बैठाने के लिए सत्यवती और सीमा देवी भी आई थीं। सभी बहगुल नदी पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रहे थे। उसी समय शाहजहांपुर की ओर से आई कार की चपेट में चारों लोग आ गए।
हादसे में घायल सभी लोगों को बरेली में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुदामा देवी ने रात में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि सुदामा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें