फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती से छेड़खानी पर घराती व बराती में जमकर मारपीट

Tue, 26 Nov 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार रात आई एक बरात में द्वारचार की रस्म के दौरान नशे में धुत कुछ बरातियों ने युवती से छेड़खानी कर दी। इसके बाद वर और वधू पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इससे नाराज लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन


रोजा से बरात आई थी। जनवासे में बरातियों की आवभगत के बाद वधू पक्ष द्वारचार की तैयारियों में जुटा था। कुछ देर बाद वर पक्ष के लोग बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर लड़की के घर के दरवाजे पर पहुंचे। बताते हैं, नशे में धुत कुछ युवा बरातियों ने लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। काफी देर तक वधू पक्ष के लोग उनकी हरकतें नजरंदाज करते रहे, लेकिन इसी दौरान वधू पक्ष की एक युवती से बराती ने छेड़खानी कर दी। इसके बाद माहाैल बिगड़ गया।
पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाद में मारपीट होने से दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। इसी अफरा-तफरी के बीच लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। वर पक्ष के कुछ लोगों के मान-मनौव्वल के प्रयास भी व्यर्थ हो गए। सोमवार को सुबह दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच लोगों ने समझौता करा दिया। इसके तहत लेनदेन और सामान आदि की वापसी हो गई, लेकिन शादी को लेकर लड़की ने स्पष्ट मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें