फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Tue, 12 Dec 2023 09:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बंडा के ब्रजपाल नगर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा के ब्रजपाल नगर में मंगलवार को एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना घुंघचाई के गांव सिकरहना निवासी मुनेंद्र कुमार ने बंडा के ब्रजपाल नगर में अपनी बहन फूलमती (19) की दो साल पहले सुरेंद्र से शादी की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुराली दहेज में बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति सुरेंद्र, ससुर राजाराम, सास और ननद समेत थाना पुवायां के गांव बनिगमा निवासी ननदोई विपिन और दूसरे ननदोई थाना पुवायां के ही गांव सबलापुर निवासी अनुज कुमार बहन को प्रताड़ित करने लगे।

साड़ी के फंदे से लटका मिला शव 
मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे तो फूलमती का शव कमरे में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। मुनेंद्र ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी, जिस पर पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फेरी लगाने गया था पति
सुरेंद्र कुमार के पिता परिवार के साथ करीब 20 दिन पहले ईंट भट्टे पर मजदूरी करने चले गए थे। सुरेंद्र अपनी पत्नी फूलमती के साथ अकेले घर पर रहता था। मंगलवार को गांव में फेरी लगाकर सरसों का तेल बेचने गया था। उसने बताया कि इसी दौरान फूलमती ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें