पॉलिथीन में छिपाकर लाए थे अफीम
झारखंड के तस्कर पॉलिथीन में छिपाकर अफीम लाए थे, जबकि जलालाबाद के युवकों के पास से नकदी मिली है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि अबरार और रुकसाना बिहार से अफीम लाकर ओमप्रकाश और अंकित को बेचने के लिए आए थे।
500 रुपये के नोटों के नौ बंडल बरामद
पुलिस ने ओमप्रकाश वर्मा की तलाशी ली तो उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के नोटों के नौ बंडल यानी साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए। ओमप्रकाश ने बताया कि अफीम का भाव एक लाख रुपये किलो है।