फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पति खाना खा लेते... हमें पूछते नहीं', महिला ने फोन पर मां से कही ये बात, फिर काट दी कॉल और दे दी जान

Tue, 15 Apr 2025 10:41 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Suicide In Shahjahanpur: विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shahjahanpur Suicide News: यूपी शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के रोहन नगला गांव निवासी प्रीति (24) ने रविवार शाम फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। देर शाम गेहूं की कटाई कर खेत से प्रीति की ननद घर आईं तब घटना की जानकारी हुई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र के मंशा नगला गांव निवासी सुभाष ने बताया कि बहन प्रीति की शादी दो साल पूर्व अशोक के साथ की थी। बहन ने रविवार शाम करीब चार बजे फोन कर मां प्रेमा देवी से बात की थी। बहन ने मां को बताया था कि पति खाना खा लेते हैं। उससे पूछते तक नहीं है। बहन ने कहा था कि तीन-चार दिन से वह बहुत परेशान है। इस पर मां ने उसे समझाया था। इसके बाद फोन काट दिया। फिर रात को बहन की ससुराल वालों का फोन आया। 

उन्होंने बताया कि प्रीति की मौत हो गई है। वहीं, ससुराल वालों ने बताया कि प्रीति जरा-जरा सी बात पर नाराज हो जाती थी। रविवार को प्रीति घर पर अकेली थीं। परिवार के सभी लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गए हुए थे। शाम को प्रीति की ननद सलोनी घर आई। देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दराज से अंदर झांका तो प्रीति का शव लटका हुआ था। सोमवार की दोपहर तक मृतका के मायके वालों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया था। एसएसआई अनवार अहमद ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP: सास को भगा ले जाने वाले दामाद का बहनोई निशाने पर... इसलिए उस पर गहराया शक; दोनों परिवार ने जताई ये ख्वाहिश

फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव अगौना बुजुर्ग निवासी परमानंद ने पुलिस को बताया उसने अपनी पुत्री मयनसी की शादी एक वर्ष पहले थाना बंडा क्षेत्र के गांव हेतमनगला निवासी सेवाराम के पुत्र धर्मवीर के साथ की थी। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। ससुराल वाले उस दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

वे एक सोने की चेन व एक लाख रुपये नकद की मांग करते थे। आए दिन उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे। उसकी पुत्री ने सारी बात अपने पिता व मायके पक्ष को बताई। पिता ने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे परमानंद को फोन पर सूचना मिली कि उसकी पुत्री मयनसी की मृत्यु हो गई है। 
विज्ञापन

जब उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका शव कमरे में दुपट्टे से लटक रहा था। उसने दामाद, सास, ससुर, ननद व रिश्तेदार अगौना बुजुर्ग निवासी एक युवक के खिलाफ अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की। पुलिस ने मयनसी के पति धर्मवीर को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी संग रंगरलियां मना रहा था यूट्यूबर प्रेमी... मार डाला पति, शव के साथ किया ये सलूक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें