फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम कोर्ट में महिला ने फंदा डालकर की आत्महत्या की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसडीएम न्यायालय में शुक्रवार को एक महिला ने गले में कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। ऐसा करते हुए हंगामा करने पर कांट के गांव रसेम की रहने वाली महिला सुमन के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायालय के अहलमद फौजदारी अमित यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के न्यायालय में सुमन बनाम अनुराग अवस्थी आदि ग्राम रसेम थाना कांट का मामला विचाराधीन है। शुक्रवार को सुमन ने न्यायालय में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अपने गले में कपडे़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
इसके बाद ऊंची आवाज में चिल्लाकर उन्हें धमकी दी। कहा कि उसके पक्ष में आदेश जारी नहीं किया गया तो वह आत्महत्या करके सभी की नौकरी ले लेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले का वीडियो व फोटो उनके पास मौजूद है। इस कृत्य से न्यायालय के सरकारी कार्य निर्वाहन में बाधा उत्पन्न करने व न्यायालय पर अपने पक्ष में दबाव डालने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

इस आरोप में सुमन व प्रकरण में उसे उकसाने वाली उसकी बहन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन


महिला पर पूर्व में भी एक मामला दर्ज है। उसके कृत्य को देखते हुए फिर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- संजय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें