शाहजहांपुर। महिला पर फर्जी कागजात बनवाने का आरोप लगाकर चौक कोतवाली में तहरीर दी गई है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक कैंट निवासी धर्मवीर यादव उर्फ सोनू ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि वह शादीशुदा है। पत्नी का नाम पूनम देवी है और उसके दो बच्चे भी हैं। कलक्ट्रेट गेट पर उसका चाय का होटल है। बरेली के फत्तेहगंज पूर्वी की रहने वाली एक महिला का मायका चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में है।
आरोप है कि महिला ने उसका नाम डलवाकर फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र व आधार कार्ड जारी करा लिया है। दहेज उत्पीड़न व गुजारा भत्ता का केस दायर किया है। चार जुलाई को एसडीएम के आदेश पर महिला का निवास प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद