शाहजहांपुर। सर्दियों का मौसम विदाई के दौर में आ गया है। गर्म कपड़ों की डिमांड कम होने पर बाजार में सेल शुरू हो गई है। दुकानदार सेल लगाकर भारी छूट देकर स्टाॅक को खत्म करने में जुट गए हैं। ऐसे में शहर के प्रमुख बाजारों में जैकेट, स्वेटर, कोट, शॉल और बच्चों के गर्म कपड़े 50 से 80 फीसदी की छूट पर मिल रहे हैं।
दुकानदारों के मुताबिक होली का त्योहार नजदीक आ गया है। गर्म कपड़ों का स्टॉक जल्द से जल्द खत्म करके गर्मी के सीजन के लिए कपड़ों का ऑर्डर दे दिया है। अगले सीजन तक कपड़े दुकान में रखने से उनकी चमक कम हो जाती है। रखने के लिए जगह की भी जरूरत होती है। इसलिए गोदाम को खाली करना जरूरी है।
इसी वजह से कई दुकानों पर कपड़े लागत मूल्य के आसपास या उससे भी कम दामों पर बेचे जा रहे हैं। खासकर ब्रांडेड जैकेट और ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। हर साल फरवरी के बाद सर्दी के कपड़ों की मांग तेजी से घट जाती है।
यदि स्टॉक बचा रह जाए तो अगले साल फैशन बदल जाता है, इसलिए इस समय भारी छूट देना ही सबसे बेहतर विकल्प होता है। इससे दुकानदारों का माल भी निकल जाता है और ग्राहकों को कम कीमत पर अच्छे कपड़े भी मिल जाते हैं।
फरवरी माह में गर्म कपड़ों की मांग घट जाती है। स्टॉक का खत्म करने के लिए 50 से 80 फीसदी तक गर्म कपड़ों पर छूट दी जा रही है। ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। इससे कम से कम कपड़ों की लागत निकल आएगी।
- आशू कपूर, दुकानदार
सर्दी का सीजन खत्म हो रहा है। कंपनियां छूट दे रहीं हैं। ग्राहक सस्ते भाव में अच्छे कपड़े ले रहे हैं। आगे गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है। इसलिए सभी व्यापारी गर्म कपड़ों पर ऑफर दे रहे हैं।
- विशाल अरोरा, दुकानदार
सर्दी का सीजन खत्म होने वाला है। इस समय गर्म कपड़ों की सेल लगी हुई हैं। बच्चों और परिवार के लिए सस्ती छूट पर कपड़े खरीद लिए हैं। यही कपड़े सीजन में दोगुने भाव पर मिलते।
- नीता दुबे, ग्राहक
सर्दी खत्म हो रही है। इसके चलते बाजार में गर्म कपड़ों में काफी छूट मिल रही है। छूट का फायदा उठाते हुए पति और अपने लिए गर्म कपड़े खरीद लिए हैं। सीजन में यही कपड़े काफी महंगे मिलते हैं।
- आकांक्षा, ग्राहक
आशू कपूर,दुकानदार।
आशू कपूर,दुकानदार।
आशू कपूर,दुकानदार।
आशू कपूर,दुकानदार।