फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नए डॉक्टरों की नियुक्ति से आरोग्य मंदिर के संचालन का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य के लिए 20 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। 24 नए एमबीबीएस डॉक्टरों का चयन होने के बाद एक सप्ताह में आरोग्य मंदिरों को शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में 20 नए आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। क्षेत्र का विस्तार होने के चलते नगर क्षेत्र में आठ, तिलहर में चार, कटरा, कांट, अल्हागंज और खुटार में एक-एक, जलालाबाद में दो और पुवायां में दो आरोग्य मंदिर स्थापित बनाए गए हैं। इनके लिए किराये के भवन भी मिल गए थे, लेकिन विभाग के पास डॉक्टर नहीं होने के चलते आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू नहीं हो सकीं।
इनके लिए 24 एमबीबीएस डॉक्टरों की चयन किया गया। शनिवार को वित्त मंत्री ने 19 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी मिशन के तहत बने आरोग्य मंदिरों में डॉक्टरों को तैनात करने की तैयारी है। कोशिश है कि एक सप्ताह में आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू कर दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें