दो दिनों तक धूप खिलने के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम के बदलने से सर्दी काफी बढ़ गई है। इससे एक बार फिर जैकेट, टोपी और मफलरों से ढककर ही निकलने में लोगों ने भलाई समझी।
बुधवार को सूर्यदेव न निकलने की वजह से सर्दी से काफी बढ़ गई। इससे दिन में कई स्थानों पर लोगों ने अलाव जलाकर खुद को सर्दी से बचाने का प्रयास किया। दोपहर में कुछ वक्त के लिए धूप निकली, लेकिन बादलों की वजह से उससे लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। सूर्यदेव के न निकलने से मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री घटकर 15.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आज रहेगा बादल और कुहासा
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार का मौसम भी बुधवार की तरह ही रहेगा। उन्होंने बादल छाने के साथ ही कोहरा गिरने की भी आशंका जताई है।