फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्दी की दस्तक... सज गया गर्म कपड़ों का बाजार

विज्ञापन
लाल इमली चौराहा ​स्थित दुकान से जैकेट की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी के दस्तक देते ही कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। ब्लेजर, जैकेट, स्वेटशर्ट, फुल टी-शर्ट की लंबी शृंखला आई है। अभी हल्की सर्दी होने के चलते गर्म टी-शर्ट की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जीएसटी में कमी से भी बाजार में ज्यादा खरीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन

तापमान लुढ़कने के साथ ही सर्दी शुरू हो गई। सुबह और शाम सर्दी होने से गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। व्यापारियों ने ग्राहकों के लिए विभिन्न तरह की वूलन टी-शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, स्वेटशर्ट, हाफ जैकेट, स्वेटर और फुल जैकेट की डिजाइन मंगाई हैं। चौक के व्यापारी शशांक कपूर ने बताया कि अभी लाइट वूल वाली टी-शर्ट की बिक्री शुरू हुई है। मौसम के हिसाब से इसकी काफी मांग है। ये छह से 11 सौ रुपये तक में उपलब्ध है।
सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म ट्रैक सूट की मांग बढे़गी। ये दो से चार हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसी तरह स्वेटर 1100 से 19 सौ, ब्लेजर दो हजार से 4600, फुल जैकेट 1100 से छह हजार और हॉफ स्वेटर एक हजार से 2200 रुपये में ब्रांडेड गुणवत्ता के अनुसार उपलब्ध है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने दिल्ली, लुधियाना से गर्म कपड़े मंगाए हैं।
विज्ञापन


जीएसटी कम होने से गर्म कपड़ों की बिक्री इस वर्ष ज्यादा होने की उम्मीद है। ग्राहकों का रुख बाजार की ओर है। ग्राहकों के लिए बेहतर डिजाइन के कपड़े मंगाए हैं।
- सुरजीत सिंह व्यापारी

सर्दी की आहट और सहालग से बाजार में रौनक है। गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। अभी टी-शर्ट लोग खरीद रहे हैं। आने वाले समय में बेहतर बिक्री की उम्मीद है।
- अमरदीप सिंह

ऑनलाइन ट्रेडिंग और बाहरी व्यापारियों से बाजार पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। जीएसटी में कमी से लोगों को राहत मिली है। ऐसे में कारोबार में उछाल आ सकता है।
- सलाउद्दीन अख्तर

व्यापारियों के साथ ग्राहक भी जीएसटी उत्सव का आनंद ले रहे हैं। बाजार में इस बार गर्म कपड़ों की ज्यादा मांग है। इस बार रिकॉर्ड स्तर पर खरीद होने की उम्मीद है।
- दीप कुमार राठौर

गर्म कपड़ों को धोकर ही पहनें



पुराने ऊनी कपड़ों को पहनने से पहले गरम पानी में धो लें। उसके बाद अच्छी तरह से सुखा लें। कपड़ों में नमी नहीं रहनी चाहिए। इसके बाद पहन सकते हैं। इससे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। नए कपड़ों में केमिकल लगे होने की संभावना भी रहती है। इसे धोकर ही पहनना चाहिए।



डॉ.आसिफ, डिप्टी सीएमओ

लाल इमली चौराहा स्थित दुकान से जैकेट की खरीदारी करते लोग। संवाद

लाल इमली चौराहा स्थित दुकान से जैकेट की खरीदारी करते लोग। संवाद

लाल इमली चौराहा स्थित दुकान से जैकेट की खरीदारी करते लोग। संवाद

लाल इमली चौराहा स्थित दुकान से जैकेट की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें