तिलहर। प्रथम जिला ओपन कराटे प्रतियोगिता उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में सिद्धांत चौहान, अमृता चौहान, नम्रता चौहान, शिवांशु, साहिल, वीर, अखंड, आयुष, अरसलान, आर्यन, निखिल, अजितेश और अरु ने गोल्ड मेडल जीते। इसी तरह आराध्या सिंह, लक्ष्य, श्रीवत्सव, मिस्टी, मोहन, प्रज्ञान, आर्यन, काव्य, शोभा, अनीता, मिस्टी और दीक्षा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब कोच गौरी की स्थानीय टीम ने अपने नाम किया। बीसलपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि शिवांग गंगवार की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले, आईजी एकेडमी में मुख्य अतिथि डॉ. मनोज अग्रवाल ने दीप जलाकर प्रतियोगिता आरंभ कराई।
प्रतियोगिता में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कराटे के दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजक अमित सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना और कराटे खेल को बढ़ावा देना है।
कोच गौरी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में वंशिका माथुर, शिवम गंगवार और शीतल गंगवार ने रेफरी का दायित्व निभाया। डॉ. प्रमोद मिश्रा, देवेंद्र कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह, मोहित सिन्हा आदि मौजूद रहे।