राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में मौजूद शिक्षक
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपद स्तरीय बैठक बृहस्पतिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इसमें महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि नवीन नामांकन की आड़ में शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि नामांकन के लिए शिक्षक युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। नामांकन के आधार पर किसी का वेतन बाधित किया जाता है, तो महासंघ आंदोलन को बाध्य होगा। जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जिन नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन हो गया है, उनका सामूहिक एरियर बिल तैयार करवाकर बकाया भुगतान कराया जाएगा। इनका सत्यापन अभी शेष है, सत्यापन के बाद बकाया भुगतान करवाने के लिए महासंघ प्रयासरत है।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी विमुक्त, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार मैथिल, राकेश उपाध्याय, कुलदीप कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार गुप्ता, श्रेयश चंद्र सक्सेना, आदित्य कुमार मिश्र, वीरपाल सिंह, चंदन वर्मा, कर्मवीर, प्रदीप कुमार जायसवाल, सुखदेव पाठक, पंकज कुमार पाठक, अमित पटेल आदि मौजूद रहे।