पुवायां। जेल से छूटने के 15 दिन बाद नगर के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी सौरभ मिश्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को फिर पकड़ लिया। पीछे से पत्नी और पुत्री थाने पहुंचे और रोते हुए एक दरोगा पर एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगाया। सौरभ पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे पकड़कर जेल भेजा गया था।
पत्नी मोहनी के मुताबिक, सौरभ मिश्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह पकड़ लिया और बाइक सहित थाने ले आई। पीछे से पत्नी अपनी एक बच्ची के साथ थाने पहुंची और पुलिस से जानकारी ली। पुलिस ने सौरभ को पकड़ने से इन्कार किया तो वह थाने के अंदर दहाड़े मारकर रोने लगीं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि किसी युवक के पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा। मोहिनी के थाने पर हंगामा करने की भी कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद