फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बगैर अनुमति सड़क खोदने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा एवं जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक हुई। अंटा चौराहे के पास बिना अनुमति सड़क खोदने के मामले में संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अगस्त में हुई 54 सड़क दुर्घटनाओं में 27 लोगों की मौत की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और पांच से अधिक चालान वाले वाहन स्वामियों की सूची तैयार कर नियमानुसार वाहन जब्त करने के निर्देश दिए।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने और प्रमुख मार्गों पर गति सीमा के बोर्ड लगवाने के लिए कहा। नेशनल हाईवे के अवैध कट बंद कराने, स्ट्रीट लाइटें नियमित जलाने और सड़कों के किनारे अवैध ठेले व खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विद्यालय वाहनों की समीक्षा में डीएम ने कहा कि अनफिट वाहनों का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। अधिक चालान वाले वाहनों की जांच कर सड़क पर चलते मिलने पर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें