फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसबीआई के एटीएम में नकली नोट किसने भरे... बैंक अधिकारियों ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Wed, 26 Mar 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कलान में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे एसबीआई का एटीएम है। एटीएम से चूरन वाले आठ नोट निकले थे। बैंक अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
एटीएम से निकले नकली नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान में एसबीआई के एटीएम से चूरन वाले नकली नोट निकलने के मामले में नोट भरने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर बैंक की ओर से रिकवरी करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


कलान कस्बे में लगे एसबीआई के एटीएम से शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग लोगों को चूरन वाले आठ नोट नकली मिले थे। मामले की जानकारी होने पर संबंधित बैंक के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से एटीएम बंद करा दिया था। विभागीय जांच में सामने आया कि एटीएम में एक निजी कंपनी नोट भरने का काम करती है। शाहजहांपुर की टाउनहॉल शाखा से संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को सीलबंद पैकेट नोट दिए गए थे।

एक कर्मचारी बाहर से लेकर आया दो बंडल 
इस दौरान आरबीआई के कर्मचारी भी मौजूद थे। नकली नोट निकलने के बाद बैंक अधिकारियों ने जांच की है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया। इस दौरान नोट भरने वाले कर्मचारियों ने बंडल खोलकर क्रेट में नोट भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक कर्मचारी बाहर से नोट के दो बंडल लाते हुए भी फुटेज में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: बहेड़ी के दरोगा को एसएसपी ने किया निलंबित, सांप्रदायिक विवाद की जानकारी छिपाने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक नोट भरते समय 10 नकली नोट डाले गए हैं। इनमें से आठ तो ग्राहकों के पास पहुंचे और दो एटीएम की रिजेक्टेड विग में पहुंच गए। एसबीआई के रीजनल मैनेजर ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद दोषी लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें