फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जगराते में गया परिवार... चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये का उड़ाया माल

Wed, 26 Mar 2025 03:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

खुटार में चोरों ने मंगलवार रात दो घरों को निशाना बनाया। नकदी-जेवर समेत लाखों रुपये का माल चुरा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी दिखाते राधेश्याम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार में दो घरों से चोरों ने नकदी, जेवर सहित दस लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। खुटार के तिकुनियां चौराहा निवासी राधेश्याम देवल मंगलवार रात परिवार सहित नगर में हो रहे बालाजी के जागरण में गए थे। रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर जेवर नकदी सहित लगभग सात लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह तीन बजे घर पहुंचने पर ताले टूटे देख चोरी का पता चल सका। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।  

विज्ञापन


एक अन्य घटना में मोहल्ला नरायनपुर निवासी राजू मिश्रा का दूसरा मकान नगर में ही राधास्वामी सत्संग आश्रम के पास है। उनके परिवार के सदस्य दिन में राधास्वामी सत्संग आश्रम के पास वाले मकान पर और रात में पुश्तैनी मकान में रहते हैं। मंगलवार रात परिवार के लोग पुराने मकान पर थे। चोरों ने आश्रम के पास वाले घर के ताले तोड़कर बक्से से सोने की एक लर, एक पेंडिल, एक अंगूठी और लगभग दो हजार रुपये चोरी कर लिए। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें