शाहजहांपुर में कैंट क्लब में क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। कारगिल शहीदों को समर्पित शाहजहांपुर क्रिकेट लीग का कैंट मैदान पर शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मुकाबले को शरद इलेवन ने जीतकर टीम को बढ़त दिला दी।
मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित लीग में शाहजहांपुर किंग ने 20 ओवर में 141 रन बनाए। इसमें रोहित कुमार ने सर्वाधिक 30, सत्येंद्र और चंद्रशेखर ने 20-20 रन बनाए।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए शरद इलेवन की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिवेंद्र ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। मनीष ने 20, अतुल ने 16, सनी वर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया। सनी वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शाहजहांपुर किंग के गेंदबाज नवजोत ने छह विकेट हासिल किए। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि लीग में आठ टीम भाग ले रही हैं। व्यवस्था में साजिद, साहिल, मनोज यादव, केडी सिंह, मुकर्रम, अभय गुर्जर आदि मौजूद रहे।