फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sat, 27 Dec 2014 12:19 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुआ सर्द हवाओं के चलने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे सर्दी काफी बढ़ गई। बाकी की कसर दिन भर छाए रहे बादलों ने पूरी कर दी। सर्दी बढ़ने से लोग परेशान हो गए। बादलों के छाने और सर्द हवाएं चलने का असर तापमान पर भी नजर आया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, बृहस्पतिवार रात को बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन

बीते दिनों से दिन में सूर्यदेव के निकलने से जहां लोगों को सर्दी से काफी राहत मिल रही थी, शुक्रवार को छाए बादलों और शीतलहर सेे लोग कांप गए। हाड़कंपाऊ सर्दी की वजह से तमाम लोगों ने घरों से निकलना जरूरी नहीं समझा, जो लोग सड़कों और बाजारों के लिए निकले भी, उनमें से अधिकांश लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढककर निकले। मौसम के रुख में आए इस बदलाव से लोगों को दिन में भी सर्दी झेलने को मजबूर होना पड़ा।  

आज भी कोहरा गिरने की आशंका
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को पश्चिम-उत्तर दिशा से चली सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ी है। कहा कि बादल छाने की वजह से ही न्यूनतम तापमान बढ़ा है। उन्होंने आशंका जताई कि शनिवार को कोहरा गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें