फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यदेव की चमक से नरम हुए सर्दी के तेवर

Wed, 24 Dec 2014 12:43 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार लोगों को सर्दी से राहत देने की वजह से मंगलकारी रहा। सूर्यदेव के सुबह से निकल आए और अपनी चमक को बिखेर दिया। इससे सर्दी के तेवर नरम हो गए। अधिकांश लोग दिन में धूप से शरीर सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था, जो  मंगलवार को बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दिन में लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। वहीं रात के तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस से घटकर 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे रात को सर्दी का एहसास अधिक हुआ।
मंगलवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोग घरों से नहा-धोकर बाजारों में आ गए। इससे शांत सड़कों और बाजारों में काफी चहल पहल नजर आई। कार्यालय, घरों, बाजारों, तिराहों आदि स्थानों पर लोग धूप से शरीर को सेंकते नजर आए। कई दिनों के बाद बाइकर्स और बाजार आने वाले लोग बगैर मफलर और गर्म टोपी के नजर आए।
विज्ञापन


आज फिर गिर सकता है कोहरा
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूरज के निकलने के बाद हवाएं नहीं चलीं। इससे रात और बुधवार दिन में कोहरा गिरने की आशंका जताई है। साथ ही रात में न्यूनतम तापमान घटने की भी आशंका जताई है।

पुवायां में सर्दी से युवक की मौत
पुवायां। गांव अनंतापुर निवासी 35 वर्षीय मोहन की सोमवार रात अचानक तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पुवायां ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि मोहन की मौत सर्दी लगने से हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक मजदूरी कर परिवार की गुजर करता था। इस संबंध में प्रधान उर्मिला देवी के पति महेश शर्मा ने बताया कि मोहन की मौत ठंड लगने से होने की सूचना उन्होंने लेखपाल को देकर मृतक के परिवार के लोगों को सहायता दिलाए जाने की मांग की थी, लेकिन लेखपाल ने कहा कि ठंड लगने से किसी वृद्ध की मौत होने पर ही सहायता का प्रावधान है।
उधर, तहसीलदार रजनीशचंद्र शर्मा का कहना है कि वह सरकारी कार्य से इलाहाबाद आए हैं। मामले की जानकारी की जाएगी। ठंड से मौत हुई है तो नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी। एसडीएम लालबहादुर से पक्ष जानन को प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

अलाव जलवाने की मांग
कलान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य सुरजीत सिंह ने एसडीएम को भेजे पत्र में कड़ाके की सर्दी के बाद भी कस्बा में अलाव नहीं लगवाए गए। उन्होंने क्षेत्र में अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें