फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल राख

Mon, 03 Apr 2017 12:09 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
रविवार दोपहर कंबाइन से निकली चिंगारी से पांच किसानों की 24 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम खराब पंप के साथ मौके पर पहुंची तो किसानों ने जमकर हंगामा करते हुए टीम को जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव महमूदपुर सैंजनियां में कंबाइन गेहूं की कटाई कर रही थी। इसी दौरान कंबाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस पर चालक कंबाइन को खेत से निकाल ले गया। गेहूं की फसल में आग लगने की जानकारी गांव पहुंची तो किसानों में खलबली मच गई। लोग दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे। इस बीच किसी ने अग्निशमन दल को आग लगने की जानकारी दी। किसान खुद ही आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा के कारण हवा ने विकराल रूप ले लिया।
इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए गाड़ी का पंप चालू किया, लेकिन वह पानी ही नहीं उठा सका। इस पर किसानों में रोष फैल गया। लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए टीम को खूब खरीखोटी सुनाई। टीम वाहन लेकर पुवायां लौट गई। आगे साठा धान लगा होने और रेत के टीले आ जाने से आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। आग से शेरसिंह का पांच बीघा, जसवंत और ओमप्रकाश का एक-एक एकड़, कुलवंत का चार बीघा, अमर सिंह का तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें