फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो चैंपियनशिप जीतकर आई टीम का किया स्वागत

विज्ञापन
खो-खो की विजेता जीएफ कॉलेज की टीम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरमहाविद्यालयी खो-खो पुरुष प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीतकर लौटी जीएफ कॉलेज की टीम का कॉलेज में स्वागत किया गया। कृष्णा कॉलेज, बिजनौर में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महाविद्यालय की टीम ने बरेली कॉलेज की टीम को पराजित किया था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि परिश्रम और लगन सफलता की कुंजी है। दृढ़ संकल्प से किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता। उन्होंने महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. फैयाज अहमद और टीम मैनेजर डॉ. शहजाद अहमद के प्रयासों की सराहना की। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. फैयाज अहमद ने विजयी टीम को बधाई देते हुए उनकी सराहना की।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम के लिए कप्तान आशुतोष सिंह राठौर, फतेह सिंह, आशुतोष राजपूत एवं मोहम्मद हसन का चयन किया है। इस विजयी टीम के अन्य सदस्यों में मोहम्मद नदीम, मुस्तकीम, राहुल कुमार, सुशील यादव, अजय कुमार और सौरभ कुमार थे। क्रीड़ा विभाग के सभी क्लब अध्यक्षों सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें