फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की सीमा से लेकर शहर तक खन्ना, जितिन और जेपीएस का स्वागत

विज्ञापन
51 किलो की माला से मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ,जितिन प्रसाद ,जेपीएस राठौर का स्वागत करत भाजपा कार्यक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर का बृहस्पतिवार को मंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर स्वागत किया। गुर्री से लेकर खिरनीबाग रामलीला मैदान तक भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयकारों के बीच मंत्रियों का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। मंत्रियों ने आश्वस्त किया कि जनता के प्यार ने उन्हें सेवा करने लायक बनाया। उनका कर्ज विकास कार्य कराकर चुकाएंगे।
विज्ञापन

दोपहर से जनपद की सीमा गुर्री पर कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल दिया। मंत्रियों के आने का कार्यक्रम चार बजे का था, लेकिन देरी से आए खन्ना, जितिन और जेपीएस राठौर के जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कई वाहनों के साथ मंत्रियों का काफिला जमुका तिराहे, रोजा अड्डा, पुत्तूलाल चौराहा, केरूगंज, अंटा चौराहा होते हुए खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में पहुंचा। रास्ते में मंत्रियों पर पुष्प वर्षा और बुके देकर स्वागत हुआ।
रात करीब साढ़े नौ बजे खिरनीबाग के मंच पर आए मंत्रियों का पुवायां विधायक चेतराम, ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, हरिप्रकाश वर्मा और सलोना कुशवाहा ने स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, वीरेंद्र यादव, अजय यादव, अंशुल सिंह चौहान, वैभव खन्ना ने चांदी का मुकुट पहनाया। कार्यक्रम में डीपीएस राठौर, अनिल बाजपेई बाण, संकेत श्रीवास्तव, नीरज बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर की सड़कें जाम, गलियों से निकलना हुआ मुश्किल
मंत्रियों के आगमन के चलते शहर की मुख्य सड़कें जाम हो गई। केरूगंज, चौक, सदर बाजार समेत तमाम सड़कों पर दबाव पडने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। शाम करीब आठ बजे मुख्य सड़कों के साथ गलियों तक में जाम लग गया। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। जाम के चलते लोग काफी देर तक फंसे रहे।

मंत्री बनने के बाद प्रथम शाहजहांपुर आगमन पर लोगों का अभिवादन करते मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ,जिति?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को चांदी का मुकुट पहनाते पूर्व जिला पंचायत वीरेंद्र यादव । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें