शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से बृहस्पतिवार को उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इससे शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ उमस बढ़ने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब तीन मिलाबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 58 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हो गई है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है। संवाद