फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप की गर्मी और रात में ठिठुरन सेहत के लिए हानिकारक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गत कई दिन से दिन में तेज धूप निकलने से शीत ऋतु का अहसास कुछ घंटों के लिए मिट जाता है, लेकिन रात में कोहरा और धुंध के असर से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कोहरा और धुंध के मिले-जुले असर के कारण शाम से हवा में नमी सामान्य से ज्यादा हो रही है और इसीलिए रात में सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। डॉक्टर भी दिन और रात के मौसम मेें उतार-चढ़ाव को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हुए कई सावधानियां अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गत एक सप्ताह से दिन के अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान में दोगुने से ज्यादा अंतर देखा जा रहा है। दिन में कड़ाके की धूप निकलने पर तमाम लोग दिन ढले तक हाफ स्वेटर और जैकेट के बगैर गर्म इनर के ऊपर सिर्फ फुल शर्ट पहनकर बेफिक्र घूमते हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी तक दिन में भी हाफ शर्ट और टीशर्ट पहनकर काम चलाते हैं। यह अलग बात है कि छायादार स्थान पर जाते ही शीत का अहसास होने लगता है। इसके विपरीत सूर्यास्त के बाद पारा तेजी से नीचे आने पर खुले स्थानों पर छाने वाली कोहरे की धुंध रात में ठिठुरन बढ़ा रही है।
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रात में धुंध से ठिठुरन पैदा होने के कारण रविवार को सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री घटकर 13.4 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप से अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे से 25.8 डिग्री सेल्सियस स्थिर है। उनका कहना है कि रात में नमी से उपजी धुंध के कारण आर्द्रता भी 94-95 प्रतिशत बनी रही जो रात में सर्दी बढ़ने का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

चूंकि, वायुदाब सुबह की तुलना में शाम को अधिक हो रहा है। इसलिए धुंध छटने से दिन में तेज धूप निकल रही है और मौसम में बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं।
फोटो: एसपीएनपी 21
दिन में गर्मी और रात में सर्दी बीमारियों के लिहाज से बहुत घातक मौसम है। जो लोग अस्थमैटिक अर्थात दमा, फेफड़े आदि की समस्याओं से ग्रस्त हैं या फिर दिल के मरीज हैं, वह विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि ऐसे मौसम में इन मरीजों को रक्तचाप बढ़ने की समस्या हो सकती है। बच्चों-बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि सर्दी की गिरफ्त में आने पर वायरल, कोल्ड डायरिया, पसली चलने (निमोनिया) जैसी दिक्कतें होंगी। दिन में धूप होने पर भी शरीर गर्म कपड़ों से ढंककर रखें। जो लोग कसरत करते हैं, वह पहले हल्के-फुल्के व्यायाम कर वार्मअप करें और उसके बाद ही बाहर निकलें।
विज्ञापन

-डॉ. रवि मोहन, क्रॉनिक डिजीज स्पेशलिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें