रविवार को डीएम ने प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलन्यास शाहजहांपुर से करेंगे।
इसके लिए पिछले कई दिनों से सभी अधिकारी-कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं। डीएम ने अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यक्रम में जिस अधिकारी को जो कार्य दायित्व दिया जाए, वह उस कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिस अधिकारी की ड्यूटी जिस स्थान पर लगाई जाएगी, वह अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के लिए तैयारियां पूरी तेजी से की जा रही हैं। सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएंगे। संवाद