फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा, आज दिन में रहेगी ठिठुरन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सर्दी के दौरान साइकिल से स्कूल जाती छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है और जनपद के मौसम पर इसका असर साफ दिख रहा है। मंगलवार रात से कोहरा छाने और हवा चलने के कारण गलन पैदा हुई तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर 7.5 डिग्री सेल्सियस रह गया जो बीते 48 घंटे की तुलना में 2.5 डिग्री कम है।
विज्ञापन

यही नहीं, वायुदाब सामान्य से 11 अंक कम बने रहने के कारण शाम तक बादल छाए रहने और ठंडी हवा से ठिठुरन इतनी बढ़ गई कि दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शाम को बैरोमीटर का पारा सामान्य से दो अंक अधिक हो गया और इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ हवा की गति बढ़ने से ठिठुरन बनी रहेगी।
बुधवार को सुबह से हवा के दबाव में कमी बनी रहने से सुबह से धरती की ऊपरी सतह पर कोहरा और बादलों की धुंध छाई रही। इससे लोग दिन में धूप को तरस गए। हालांकि, सुबह दस बजे ऐसा लगा कि धूप निकलेगी, लेकिन बाद में धुंध गाढ़ी हो गई और सूरज दिन भर बादलों की ओट में छिपा रहा। इस बीच, ठंडी हवा पिघली बर्फ जैसी महसूस होती रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा की हवा जम्मू कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड अदि राज्यों में हो रही बर्फबारी के असर से ठंडी हो गई है और इसीलिए वातावरण में गलन बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि शाम को वायुदाब बढ़ गया है, लेकिन बृहस्पतिवार को ऊंचाई पर बादल छाए रहेंगे और तेज हवा से सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें