फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड ठंडी रही बुधवार की रात, पारा 2.5 डिग्री धड़ाम

Fri, 26 Dec 2014 12:17 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात को जहां न्यूनतम तापमान ने बीते दो वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया था, उसके दूसरे दिन बुधवार की रात को पारा और भी नीचे खिसक गया। न्यूनतम तापमान के 2.5 डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से अब बुधवार वर्ष 2014 की सबसे सर्दीली रात हो गई है। इससे लोगों को रात में काफी ठिुठरन झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में सूर्यदेव के निकलने से जहां लोगों को सर्दी से काफी राहत मिल रही थी, वहीं दोपहर से चली सर्द हवाओं की वजह से सर्दी के तेवर सख्त हो गए। मौसम के रुख में आए इस बदलाव से लोगों को दिन में भी सर्दी झेलने को मजबूर होना पड़ा।  गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने बताया कि दिन में धूप खिलने की वजह से रातें अधिक सर्द हो रही हैं। कहा कि यदि दिन में कोहरा या बादल छाए रहेंगे तो न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें