फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों का विलय रोकने के लिए सांसद-विधायक को देंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि गांव गरीब के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा मिलने के उद्देश्य के लिए हर एक किमी पर बनाए गए प्राथमिक विद्यालय को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पांडेय ने कहा कि सरकार विद्यालयों में मानक के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति न करके शिक्षण व्यवस्था प्रभावित किए हुए है। वर्तमान में शिक्षकों के तीन लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

वहीं आठ साल से पदोन्नति और तबादला न करके अब विद्यालयों को बंद करने की योजना शुरू कर दी गई है। बताया कि 30 जून तक सभी जिलों में संघ के पदाधिकारी सांसद और विधायकों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देंगे। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, सुनील मौर्या, भुवनेश गुप्ता, सचिन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें