बरेली में आयोजित कार्यक्रम में बंडा के शिक्षक लाल सिंह को सम्मानित कतरे अतिथि। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बंडा के प्राथमिक विद्यालय ददिउरी के शिक्षक लाल सिंह कुशवाहा को प्रकृति मित्र शिक्षक सम्मान दिया गया। उन्हें शिक्षा में नवाचार के लिए पहले भी कई पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र मिल चुके हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद बरेली की ओर से हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विमल कुमार, एडी बेसिक बरेली मंडल अजीत कुमार ने उन्हें पुरस्कृत किया। इनके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय सरसवां के राकेश गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर की गायत्री शुक्ला को भी सम्मान मिला। प्रकृति के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें पुरस्कार मिला। लाल सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद खुद से पौधों में पानी डालना और उनके गड्ढे खोदकर पौधरोपण करने का कार्य करते हैं। संवाद