खिरनीबाग रामलीला मैदान में धरने पर बैठे वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग रामलीला मैदान पर धरने पर बैठकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें 23 मार्च से जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ज्ञापन में बताया कि वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने पिछले कई वर्षों से सरकारों को लगभग प्रतिमाह ज्ञापन भेजे हैं। इसमें देश के सभी वोटरों को प्रतिमाह वोटर पेंशन दिए जाने के लिए की गई सिफारिशों को लागू करने की मांग की जाती रही है। देश के वोटरों को आर्थिक आजादी दिलाने के लिए बलिदान आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इस आंदोलन में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे। पार्टी कार्यकर्ता सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र होकर बरेली के लिए कूच करेंगे। ज्ञापन देने वालों में भानु प्रताप सिंह, रामदास, पूसे, रामप्रकाश, रामनिवास, अनिल कुमार, रामवती, शिवसागर, सुरपति सिंह, सत्यपाल, मधु, रामौतार, रामकिशोर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद