फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार, उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछले 48 घंटे तक हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना रहने के कारण धूप और उमस की जुगलबंदी गर्मी को बढ़ावा दे रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया था। बुधवार को सुबह से हवा के दबाव में वृद्धि होने के साथ ऊंचाई पर बादल छाए रहने से उमस बढ़ी और बाद में तेज धूप निकलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ा तो दिन में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा हवा की गति बढने पर बृहस्पतिवार को सुबह बादल छंटने और तेज धूप निकलने पर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तक बैरोमीटर की रीडिंग सामान्य से 22 अंक कम रही। इस कारण रात मेें बादल छाने से उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। बादलों के कारण सुबह वातावरण में नमीका स्तर 75 प्रतिशत बना रहा। इसलिए सूर्योदय से पहले तक हवा के झोंके थोड़े ठंडे महसूस हुए, लेकिन बाद में हवा की गति बढने के साथ धूप ने तीखापन दिखाना शुरू कर दिया। धूप की ऊष्मा से हवा भी गर्म होकर शरीर झुलसाने लगी। इस वजह से दोपहर से शाम चार बजे तक बाजारों से लेकर सड़कों तक चहल-पहल बहुत कम रही। सूर्योदय के बाद भी देर तक हवा गुनगनी बनी रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार हवा के दबाव में हुई वृद्धि के कारण बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान साफ होने पर तेज धूप गर्मी को बढ़ावा देने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें