फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 डिग्री: चार दिन में तीसरी बार गर्मी ने फिर तोड़ा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पारा 0.5 डिग्री उछलकर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में आए तूफान के असर से बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

चालू माह के शुरुआती दो सप्ताह जनजीवन के लिए सुकून भरे रहे क्योंकि इस दौरान दिन में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री बने रहने के बावजूद हवा मेें घुली आद्र्रता दिन ढलने के बाद वातावरण की तपन से राहत देती रही। बीते शुक्रवार को दिन भर खिली धूप से पारा 39 डिग्री पर पहुंचा और वातावरण की नमी वाष्प बनकर घटी तो लोगों को लगा कि गर्मी का सीजन अब शुरू हुआ है। अगले दिन शनिवार को तापमान में 0.5 डिग्री मामूली गिरावट आई, लेकिन बीते दिन लू जैसी पछुआ हवा के थपेड़ों ने पारा 39.5 डिग्री पर पहुंचा दिया। चूंकि, आज सुबह से धूप निकल आई और हल्की धुंध से उमस बढ़ी तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ से उपजे समुद्री तूफान ने उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत में हवा का दबाव लगातार घट रहा है। इस वजह से बैरोमीटर की रीडिंग में सोमवार को 12 मिली बार की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम से पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी। पछुआ के यही थपेड़े समुद्री तूफान के प्रभाव से बुधवार को आंधी बनकर बारिश का माहौल बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें