फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दियूनी बैराज से नदियों में फिर छोड़ा गया पानी, जलस्तर बढ़ेगा

विज्ञापन
शहर में बह रही खन्नौत नदी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश होने से दियूनी बैराज से शनिवार को गर्रा नदी में 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे पहले शुक्रवार को 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर दो मीटर से अधिक बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने पानी छोड़े जाने की सूचना पर अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को दिन में दो बजे अजीजगंज में गर्रा पुल नदी का जलस्तर 144.500 मीटरगेज और खन्नौत नदी का जलस्तर लोधीपुर पुल पर 142.500 मीटरगेज रिकार्ड किया गया। कटना नदी से 1150 क्यूसेक और दियूनी बैराज से 12988 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी का प्रभाव दो सितंबर को दिखाई देने की संभावना है।
गर्रा नदी का जलस्तर दो मीटर से अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है जो कि खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे है। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने बताया कि पानी छोड़े जाने की सूचना पर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। फिलहाल अभी खतरे के निशान से दो मीटर जलस्तर नीचे रहने का अनुमान है। खन्नौत नदी का जलस्तर भी बढ़ेगा। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें