फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहली ही बारिश में कंपोजिट स्कूल हुआ जलभराव, कक्षाओं में भी भरा पानी, बच्चों की छुट्टी

Wed, 01 Jul 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से कंपोजिट विद्यालय उदयपुर भूड़ा में पानी भर गया। जिसके चलते बच्चों की छुट्टी कर दी गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने इस समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया।  
विज्ञापन
स्कूल में भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मिर्जापुर विकासखंड क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय उदयपुर भूड़ा पहली ही बरसात में टापू बन गया। बुधवार को स्कूल में बारिश का पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। कक्षाओं के अंदर तक पानी पहुंच गया। स्टाफ ने बच्चों को स्कूल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह बारिश होने के बाद जलभराव की स्थिति हो गई। उदयपुर भूड़ा में कंपोजिट स्कूल में पानी भर गया। कक्षाओं तक पानी आने पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि सुबह साढ़े नौ बजे से ही पानी स्कूल की तरफ बढ़ने लगा था। उन्होंने एमडीएम बनवाकर बच्चों को खिलवाया। जलभराव बढ़ने पर बच्चों को घर भेज दिया गया। 

1982 में बना था स्कूल 
उन्होंने बताया कि विद्यालय का निर्माण वर्ष 1982 में गांव के बाहर हुआ था, लेकिन अब चारों ओर कॉलोनियां बस जाने और नई सड़क ऊंची बनने से विद्यालय का स्तर नीचे हो गया है। उन्होंने मामले से बीईओ अरविंद कुशवाहा को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


इसमें बताया कि समस्या के समाधान के लिए बाहरी नालियों की समुचित निकासी की व्यवस्था कराई जाए। बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि बीईओ मिर्जापुर सरकारी कार्य से गए हुए हैं। स्कूल से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। इसमें बीडीओ से सहयोग भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें