फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामगंगा का भी जलस्तर घटा... बाढ़ प्रभावित गांवों को मिली राहत

विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के  गांव उइला में पानी उतरने के बाद कीचड़युक्त एक गली। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार कम होने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। दो दिन में नदी का जलस्तर 33 सेंटीमीटर घटकर सोमवार को अल्हागंज के डबरी घाट पर खतरे के निशान के बराबर करीब 137 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। पानी घटने से नदी के आसपास बसे करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का असर कम हुआ है। इन गांवों की कई बस्तियां जलमग्न होने के साथ लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया था।
विज्ञापन

अब घरों और गलियों में भरा पानी सिमटने लगा है। तिकोला घाट जाने वाली सड़क को छोड़कर कसारी, बलदेवपुर, शाहपुर, शेरपुर चुरघुटी और एलमनगर समेत कई गांवों को जाने वाले अवरुद्ध रास्ते भी खुल गए हैं। हालांकि, अधिकांश खेतों में अब भी पानी भरा होने से फसलें प्रभावित हैं। पानी उतरने के बाद बस्तियों में कीचड़ और गंदगी जमा हो गई है।

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, 644 किसानों को मिली 25 लाख की सहायता

जलालाबाद। अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने सोमवार को 644 प्रभावित किसानों के खातों में करीब 25 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने 15 किसानों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। कुंडरिया, इमलिया खुर्द, संगाहा, नगलाकिशुन, कुण्डरा, फरीदापुर और चुखुटिया गांवों से पहुंचे किसानों को एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह और मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने सात से दस हजार रुपये तक की सहायता राशि के चेक दिए। एसडीएम ने बताया कि फसली नुकसान का सर्वे अभी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें