फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पानी का संकट, तरस रहे 15 हजार लोग

विज्ञापन
मोहल्ला भारद्वाजी के बाहर खड़ा टैंकर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम लोगों को सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। शहर के कई मोहल्लों में काफी दिनों से जलापूर्ति प्रभावित है। ऐसे में कई मोहल्लों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। फिलहाल शहर के विभिन्न मोहल्लों के 15 हजार से अधिक लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शहीद द्वार में तारामंडल और बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण हो रहा है। हॉकी क्लब मैदान के पीछे शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य की वजह से शहीद द्वार और हाॅकी क्लब मैदान के पीछे बने दोनों नलकूप बंद कर दिए गए हैं। इससे बाडूजई द्वितीय, भारद्वाजी कॉलोनी, तेल टंकी, कटियाटोला, निशात रोड, बहादुरगंज की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है।
इन मोहल्लों में लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से पानी का टैंकर खड़ा कर दिया जाता है। लोग पानी ले जाते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल पीने और खाना बनाने के लिए नहीं करते। उसके लिए उन्हें दूसरा उपाय ढूंढ़ना पड़ता है। लोगों का कहना है कि जब उनसे जलकर लिया जाता है तो फिर पानी की आपूर्ति भी सुचारू होनी चाहिए। लोगों का कई स्थानों पर गंदा और बदबूदार पानी आने का भी आरोप है।
विज्ञापन






कई मोहल्लों में हमेशा रहता है पानी का संकट



शहर के जलालनगर, महमंद हद्दफ, मक्कू बजरिया, अलीजई, मदराखेल आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति न के बराबर है। लोगों को पानी के लिए सरकारी हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। हैंडपंपों में पीने लायक पानी नहीं आता है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। कुछ इलाके ऊंचाई पर होने के कारण पानी की आपूर्ति काफी धीमी गति से होती है।

-



जलापूर्ति में लीकेज की वजह से आ रहा गंदा पानी

सरकार हर घर जल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। नल की टोंटी तो लगाई जा रही हैं लेकिन उनसे पानी नसीब नहीं हो रहा है। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों और अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर में जल निगम की ओर से पाइप डालने का काम चल रहा है। इसकी वजह से कई जगह पाइप लाइन लीकेज हो जाती है। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई दिनों तक जल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, क्षतिग्रस्त लाइन के कारण घरों में गंदा पानी पहुंचता है।



-
दो पाइप लाइन पड़ी होने की वजह से हो रही दिक्कत
नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों पर दो पाइप लाइन पहले डाली गईं थी। किसी उपभोक्ता का कनेक्शन पुरानी पाइप लाइन में है तो किसी को नई पाइप लाइन में हैं। नगर निगम की ओर से एक पाइप लाइन में पानी छोड़ा जाता है तो इससे दूसरी पाइप लाइन के कनेक्शन धारकों को दिक्कत हो जाती है। दो पाइप लाइन होने की वजह से पानी प्रेशर से नहीं आ पाता है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
-

लोगों की दर्द



तीन-चार महीने से पानी नहीं आ रहा है। पानी के लिए भटकना पड़ता है। कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।



-ओम
-
नल की टोंटी दिखावा बनकर रह गई है। नगर निगम की ओर से जलकर लिया जाता है। इसके बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं की जाती। पानी नहीं मिलने से काफी दिक्कत होती है।



-आदर्श


कई माह से पानी की आपूर्ति बंद है। कभी अगर पानी आ जाता है तो इतना गंदा और बदबूदार होता है किउसको पीना तो दूर सफाई के काम में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जलापूर्ति की व्यवस्था काफी खराब है।



- रेखा श्रीवास्तव


करीब चार माह से मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। जलापूर्ति के लिए नगर निगम की ओर से वाटर टैंकर लगाया जाता है, जिसका पानी पीने लायक नहीं होता। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी हल नहीं हो रहा है।



- सैय्यद अनीस


शहीद द्वार और टाउन हॉल हाॅकी मैदान के पीछे निर्माण कार्य होने की वजह से नलकूप हटा दिए गए है। जल्द शहीद द्वार और शहीद उद्यान में एक-एक नलकूप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद पानी की किल्लत दूर हो जाएगी।



- विजय कुमार मौर्य, जलकल महाप्रबंधक, नगर निगम

मोहल्ला भारद्वाजी के बाहर खड़ा टैंकर। संवाद

मोहल्ला भारद्वाजी के बाहर खड़ा टैंकर। संवाद

मोहल्ला भारद्वाजी के बाहर खड़ा टैंकर। संवाद

मोहल्ला भारद्वाजी के बाहर खड़ा टैंकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें