फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गांधीनगर कॉलोनी में नाला बंद होने से घरों और गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
मोहन मिश्रा।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांधीनगर कॉलोनी में रेलवे ने अपनी जमीन पर गिरने वाले नाले को दीवार खड़ी कर बंद करा दिया है। मंगलवार को हुई बारिश से नाला बंद होने से कॉलोनी का पानी नहीं निकला और लोगों के घरों और गलियों में भर गया। लोगों के सबमर्सिबल से भी गंदा पानी आने लगा। जलभराव होने से कॉलोनी के लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांधी नगर कॉलोनी से निकलने वाले नाले का पानी रेलवे की जमीन पर गिरता था। रेलवे ने नाले को बंद करा दिया। इससे पानी निकलने की जगह नहीं रह गई। नगर निगम ने दूसरी तरफ से नाला निकालने के लिए टेंडर तो करा दिया है, लेकिन अभी निर्माण शुरू नहीं कराया है। बारिश में जलभराव होने से कॉलोनी के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कॉलोनी की गलियों से लेकर घरों में नाले का गंदा पानी भर गया। इसकी शिकायत कॉलोनी के लोगों ने नगर आयुक्त से की। उन्होंने निर्माण विभाग को जल्द नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लोगों की बात
नाला बंद किए जाने से कॉलोनी के पानी का निकास नहीं हो पाता है। इससे घरों में पानी भर जाता है। सबमर्सिबल भी गंदा पानी दे रहे हैं। इसकी वजह से बहुत दिक्कत हो रही है।
- मोहन मिश्रा

कॉलोनी से पानी की निकासी का नाला बंद होने से बारिश के बाद जलभराव हो गया है। इसकी वजह से गलियों से लेकर लोगों के घरों तक पानी भर गया है।
- मनोज सक्सेना

गांधीनगर कॉलोनी से जल निकासी के लिए दूसरी तरफ से नाला बनाया जाना है। इसका निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

मोहन मिश्रा।

मोहन मिश्रा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें